उ0 प्र0 जल निगम (ग्रामीण) के ‘जीवन प्रमाण डिजिटल सेवा' पोर्टल के बारे में :
उ0 प्र0 जल निगम (ग्रामीण) अपने मूल्यवान पेंशनरों, पारिवारिक पेंशनरों के "जीवन प्रमाण पत्र" की सुविधा के प्रति समर्पित है। उ0 प्र0 जल निगम (ग्रामीण) की यह प्रतिबद्धता अब 'जीवन प्रमाण' (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करने की प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए एक समर्पित डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के रूप में साकार हो रही है।
"जीवन प्रमाण पत्र" पोर्टल विशेष रूप से विभाग के पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु डिजाइन किया गया यह पोर्टल पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के 'जीवन प्रमाण' (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करने की प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के हेतु विकसित किया गया है।
मोबाइल ऐप के माध्यम से पेंशनरों की सुविधा हेतु डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट :
समस्त विभागीय पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों के लिए यह एक क्रांतिकारी सुविधा की शुरुआत है। अब समस्त पेंशनर, पारिवारिक पेंशनर अपना जीवन प्रमाण-पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) नवविकसित मोबाइल ऐप के माध्यम से आधार आधारित प्रमाणीकरण तंत्र के माध्यम से कभी भी, कहीं से भी डी० एल० सी० (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) प्लेटफ़ॉर्म के अनुसार वीडियो क्लिप के माध्यम से सुरक्षित रूप से अपलोड कर सकते हैं। इससे भौतिक उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त होने के साथ समस्त पेंशनरों के समय व संसाधन की बचत होती है।
उ0 प्र0 जल निगम (ग्रामीण) के 'जीवन प्रमाण डिजिटल सेवा’ पोर्टल का उद्देश्य :
उ0 प्र0 जल निगम (ग्रामीण) के ''जीवन प्रमाण डिजिटल सेवा" पोर्टल का उद्देश्य पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को एक ऐसा डिजिटल माध्यम प्रदान करना है। जो समस्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को सरल, त्वरित और सुगम बनाए। इस डिजिटल पोर्टल प्रौद्योगिकी के माध्यम से समस्त पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों के साथ उ0 प्र0 जल निगम (ग्रामीण) के प्रशासनिक व्यवस्था के संबंधों को मजबूत करने और उनके अनुभव को सहज बनाने का सार्थक प्रयास है।
आपकी सेवा में, सदैव समर्पित।
उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण)